प्रेरणार्थक क्रिया
1) निम्नलिखित वाक्यों में मोटे टाइप में दी गई क्रियाएं पढ़िए।
1) गोपाल कहानियां लिखता है। पिताजी गोपाल से कहानियां लिखातेे हैं। पिताजी शिक्षक द्वारा गोपाल से कहानी लिखवाते हैं।
2) सुमन सेब खाती है। माँ सुमन को सेब खिलाती है। माँ नौकरानी द्वारा सुमन को सेब खिलवाती है।
इन वाक्यों में लिखना और खाना क्रियाओं के दो-दो रूप है। मूल क्रियाएं लिखना और खाना है। उन्हीं से दूसरे रूप लिखना तथा लिखवाना और खिलाना तथा खिलवाना बने हैं।
यहां लिखना तथा खिलवाना प्रथम प्रेरणार्थक रूप है। और लिखवाना तथा खिलवाना द्वितीय प्रेरणार्थक रूप है।
प्रथम प्रेरणार्थक में कर्ता क्रिया करने में भागीदार होता है। द्वितीय प्रेरणार्थक में यह भागीदारी केवल प्रेरणा रूप में होती है।
अर्थात – जिस क्रिया से यह मालूम होता है कि कर्ता दूसरे के लिए काम कर रहा है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।
प्रेरणार्थक क्रियाएँ बनाने के नियम नीचे दिए गए हैं।
* मूल धातु अंत में आ जोड़ने से प्रथम प्रेरणार्थक और वा जोड़ने से द्वितीय प्रेरणार्थक रूप बनता है।
2) प्रेरणार्थक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय रूप लिखिए।
1)दौड़ना
2)खेलना
3)रोना
4)बोलना
5)पीना
6)बनना
7)लिखना
8)सुनना
9)झुकना
10)पढ़ना
3) निम्नलिखित प्रेरणार्थक क्रिया का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए।
1)खिलवाना
2)दौड़ाना
3)सुनाना
4)रोना
5)पिलवाना
6)खिलाना
सहायक क्रिया
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित क्रियाओं को देखिए।
1)गोवा का नाम सुनते ही मन प्रसन्न हो गया।
2)थानेदार को उसके नियत पर शक होने लगा।
3)और जूलिया तीन छुट्टियां यानी 12 दिन तुम ने काम नहीं किया।
इन वाक्यों में हो गया, होने लगा, नहीं किया संयुक्त क्रियाएं हैं। इन क्रियाओं में गया, लगना, करना मुख्य क्रियाएं हैं।
4) सहायक क्रिया छांट कर लिखिए।
1)हम सभी समुद्र की ओर दौड़ पड़े।
2)हम दिन भर पणजी शहर देखते रहे।
3)हड़ताल का ख्याल आते ही मैं कांप उठा।
4)कोई भी आए मैं चुपचाप पड़ा रहूंगा।
5)बच्चे खेलने लगे।
6)मुहावरों का अर्थ बताकर वाक्य में प्रयोग करो।
1) सिर चढ़ जाना
2) टूट पड़ना
3) परामर्श करना
4) दाल न गलना
5) ठग लेना
6) हड़प लेना
7) हतप्रभ रहना
8) नामोनिशान मिटना
9) दृष्टिगोचर होना
10) दस्तक देना
ब) अधोलिखित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरों का चयन करवा के फिर से लिखिए
(आंखों का तारा होना, हाथ साफ करना, कमर कसना, पैर पकड़ना, जान में जान आना )
1) प्रतियोगिता में जीतने के लिए अंजलि ने बहुत तैयारी की।
2)वर्षा होने पर किसानों को धीरज प्राप्त हुआ।
3) हर संतान अपने मां बाप के लिए प्रिय होता है।
4) विश्वास प्राप्त करके नौकर ने मालिक के घर चोरी की।
5) रमन ने अपने गलती के लिए पिताजी से क्षमा मांगी।
Comments
Post a Comment