चाचणी

Image
इयत्ता दहावीची भूगोल विषयाची चाचणी सोडवण्यासाठी येथे क्लिक करा.👇 दहावी विषय भूगोल चाचणी सोडवण्यासाठी येथे क्लिक करा इयत्ता सातवीची प्रश्नपत्रिका सोडवण्यासाठी येथे क्लिक करा👇 7वी भूगोल प्रश्नपत्रिका . . इयत्ता दहावी इतिहासाची प्रश्नपत्रिका सोडविण्यासाठी इथे क्लिक करा👇 इतिहास बहुपर्यायी चाचणी (10वी)

हिंदी व्याकरण


आज का अभ्यास

 विषय- हिंदी व्याकरण

अ) निम्नलिखित वाक्य ध्यान से पढ़िए।
1) राजा ने शेर का शिकार किया।

2) इस खेल में बड़ा मजा आया।

3) रामलाल एक अच्छा व्यक्ति है।

4) वह चोर नहीं देवता था।

5) मुझे मित्र का तार आया है।

6) मेरे पास 500 का नोट है।


उपर्युक्त वाक्यों में क्रमशः शिकार,मजा,व्यक्ति,देवता,तार,नोट यह शब्द पुलिंग है।मराठी में यह शब्द स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होते हैं।अतः इनका हिंदी में प्रयोग करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है।


आ) निम्नलिखित वाक्य ध्यान से पढ़िए।


1)मयूर ने पुस्तक खरीदी।

2)दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हुई।

3) वसंत ऋतु आई।

4) गोपी की देह साधारण थी।

5) कबड्डी में भारत की विजय हुई। 

6)लता की आवाज मधूर है।

उपर्युक्त वाक्यों में आए हुए पुस्तक, मृत्यु, देह, विजय, आवाज यह शब्द हिंदी में स्त्रीलिंग में आते हैं

शब्दों के वचन के अनुसार वाक्यों को शुद्ध रूप ध्यान से पढ़िए 

1)मेरे दो मामा है।

2)बड़े-बड़े नेता हमारे घर आते रहते हैं।

3) कुंभ मेेेेले के लिए कितने साधु आए थे।

4) कई राजा अंग्रेजों के गुलाम बन चुकेे थे।

5) दो योद्धा  एक दूसरेे को आजमा रहे थे।

 उपर्युक्तत वाक्यों में मामा, नेता, साधुु ,राजा, योद्धा इन शब्दों का एकवचन और बहुवचन का रूप एक ही होता है।

ई) निम्नलिखित वाक्य ध्यान से पढ़िए।

1)हमने महात्मा के दर्शन किए।

2)मेरे प्राण निकले जा रहे हैं।

3)राम के जीवन में कई मुसीबतें आई।

4)चिड़िया दाना चुग रही थी।

5)लड़कियां गीत गा रही है।

6)लड़के खेल रहे हैं।

 हिंदी में दर्शन और प्राण शब्द हमेशा बहुवचन में आते हैं।मुसीबतें, चिड़िया, लड़कियां, लड़के यह शब्द भी बहुवचन में है।और उनके बहुवचन रूप अलग-अलग ढंग से बने हैं।

Comments

Popular posts from this blog

धडा 1: इतिहासाची आवश्यकता

हिंदी व्याकरण by Juber Sayyad / Hindi vyakaran by juber sayyad